• Home  
  • सिंगापुर में कितना है सोना-चांदी का दाम? भारत से सस्ता या महंगा; इस देश में खरीदना ज्यादा फायदेमंद
- Business - Entertainment

सिंगापुर में कितना है सोना-चांदी का दाम? भारत से सस्ता या महंगा; इस देश में खरीदना ज्यादा फायदेमंद

Lorem ipsum dolor sit amet consectetur. Ut tellus suspendisse nulla aliquam Risus rutrum ultrices pretium dolor amet consectetur.

सिंगापुर गोल्ड मार्केट के हिसाब से एक महत्वपूर्ण केंद्र है, जहां दुनिया भर के निवेशक और व्यापारी सोने की खरीद-बिक्री करते हैं। सिंगापुर का गोल्ड मार्केट अपनी पारदर्शिता, सुरक्षा और विश्वसनीयता के लिए जाना जाता है। यहां पर सोने के विभिन्न उत्पाद जैसे कि सिक्के, बार और ज्वेलरी उपलब्ध हैं। सिंगापुर का गोल्ड मार्केट एशिया में एक प्रमुख गोल्ड ट्रेडिंग हब है, जो निवेशकों को सोने में निवेश करने का एक सुरक्षित और सुविधाजनक विकल्प प्रदान करता है। मगर क्या आप जानते हैं कि वहां सोने और चांदी का रेट कितना है? आइए हम बताते हैं।

कितना है गोल्ड का दाम? (Gold Price in Singapore)
पहले बात करते हैं गोल्ड की। 1 ग्राम गोल्ड का दाम सिंगापुर में फिलहाल 194.52 सिंगापुर डॉलर है। 194.52 सिंगापुर डॉलर भारतीय करेंसी में 14207.31 रुपये बनते हैं। यानी सिंगापुर में 10 ग्राम गोल्ड का रेट भारतीय करेंसी में 1,42,073 रुपये बना।सिंगापुर में चांदी का दाम कितना? (Silver Price in Singapore)
बात करें सिल्वर की, तो सिंगापुर में एक किलो चांदी का दाम 3,112.96 सिंगापुर डॉलर है। 3,112.96 सिंगापुर डॉलर भारतीय करेंसी में 2,27,364 रुपये बनते हैं।

भारत में चांदी का रेट कितना? (Silver Price in India)
वहीं दूसरी तरफ भारत में एक किलो चांदी का रेट इस समय करीब 2.40 लाख रुपये है। यानी सिंगापुर के मुकाबले भारत में 1 किलो चांदी का रेट करीब 13 हजार रुपये अधिक है। कुल मिलाकर देखा जाए, तो भारत के मुकाबले सिंगापुर में सोना-चांदी भारत के मुकाबले सस्ते हैं।

Views: 3

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे बारे में

हमारे समाचार पोर्टल में आपका स्वागत है, जो समय पर, सटीक और निष्पक्ष जानकारी का आपका विश्वसनीय स्रोत है। हम आपको राजनीति, व्यापार, प्रौद्योगिकी, मनोरंजन और अन्य क्षेत्रों से जुड़ी दुनिया भर की नवीनतम खबरें प्रदान करते हैं। हमारा उद्देश्य आपको विश्वसनीय पत्रकारिता और महत्वपूर्ण खबरों से अवगत कराना है।

Email Us: Info@topperclubiasacaemy.in

Contact:  +91 86049 87816

हमारे न्यूज़लेटर के लिए साइन

हमारे नवीनतम लेख तुरंत प्राप्त करने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

© 2026 BCNC News. All Rights Reserved. | Powered by Pushpa Technosoft