• Home  
  • Asha Bhosle Death: क्या चेस्ट इंफेक्शन बन सकता है साइलेंट किलर? जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा
- Health

Asha Bhosle Death: क्या चेस्ट इंफेक्शन बन सकता है साइलेंट किलर? जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा

Lorem ipsum dolor sit amet consectetur. Ut tellus suspendisse nulla aliquam Risus rutrum ultrices pretium dolor amet consectetur.

Asha Bhosle Death: मशहूर गायिका आशा भोसले ने 92 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। पहले खबरें आ रही थीं कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ है, फिर उनकी पोती जनाई भोसले ने अपने इंस्टाग्राम में पोस्ट शेयर कर बताया कि सिंगर को थकान और चेस्ट इंफेक्शन के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉ. प्रतीत समदानी ने जानकारी दी कि आशा भोसले का आज (12 अप्रैल) मल्टी-ऑर्गन फेलियर के कारण निधन हो गया। अब सभी के मन में सवाल ये उठ रहा है कि क्या सीने में संक्रमण होना जानलेवा हो सकता है। क्या इससे कार्डियक अरेस्ट या हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। चलिए जानते हैं क्या चेस्ट इंफेक्शन साइलेंट किलर होता है, जो जानलेवा हो सकता है। इसका खतरा किन लोगों में ज्यादा होता है।

क्या होता है चेस्ट इंफेक्शन?
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, चेस्ट इंफेक्शन यानी सीने में संक्रमण एक ऐसी स्थिति है, जिसमें फेफड़ों और सांस की नलियों में बैक्टीरिया, वायरस या अन्य सूक्ष्म जीवों का असर हो जाता है। यह समस्या उम्र बढ़ने के साथ अधिक देखने को मिलती है, क्योंकि समय के साथ शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने लगती है। अक्सर लोग इसके शुरुआती लक्षणों को साधारण खांसी, जुकाम या बलगम समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। यही लापरवाही आगे चलकर गंभीर रूप ले लेती है। जब यह इंफेक्शन बढ़ जाता है, तो फेफड़ों पर असर डालने के साथ-साथ दिल पर भी दबाव बढ़ाने लगता है। गंभीर स्थिति में यह इंफेक्शन शरीर में ऑक्सीजन की कमी पैदा कर सकता है, जिससे दिल को नॉर्मल रूटीन से ज्यादा काम करना पड़ता है। ऐसे में कार्डियक अरेस्ट जैसी खतरनाक स्थिति का खतरा भी बढ़ सकता है। इसलिए चेस्ट इंफेक्शन के लक्षणों को समय रहते पहचानना और सही इलाज कराना बेहद जरूरी होता है।

Views: 0

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे बारे में

हमारे समाचार पोर्टल में आपका स्वागत है, जो समय पर, सटीक और निष्पक्ष जानकारी का आपका विश्वसनीय स्रोत है। हम आपको राजनीति, व्यापार, प्रौद्योगिकी, मनोरंजन और अन्य क्षेत्रों से जुड़ी दुनिया भर की नवीनतम खबरें प्रदान करते हैं। हमारा उद्देश्य आपको विश्वसनीय पत्रकारिता और महत्वपूर्ण खबरों से अवगत कराना है।

Email Us: Info@topperclubiasacaemy.in

Contact:  +91 86049 87816

हमारे न्यूज़लेटर के लिए साइन

हमारे नवीनतम लेख तुरंत प्राप्त करने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

© 2026 BCNC News. All Rights Reserved. | Powered by Pushpa Technosoft