ईरान की जंग को थामने के लिए पाकिस्तान में हुई शांति वार्ता असफल हो गई है। ईरान की तरफ से आरोप लगाया गया है कि अमेरिका ऐसी शर्तों पर युद्ध विराम चाहता है, जिसे स्वीकार करना उसके लिए संभव नहीं है। दूसरी तरफ अमेरिका का कहना है कि ईरान को सबसे आसान समझौता दिया गया था लेकिन उसको भी उन्होंने स्वीकार नहीं किया। इन सब के बीच चीन का ऐंगल भी सामने आया है। ऐसी खबरें सामने आई हैं, कि सीजफायर के दौरान चीन ईरान को अपने हथियार भेज सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को ऐसा न करने की चेतावनी दी है।
Views: 0

