लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को गुजरात टाइटंस के अनुभवी बल्लेबाज जोस बटलर का बल्ला चला। लखनऊ सुपर जांयट्स के खिलाफ 165 रन चेज करने उतरी गुजरात को साई सुदर्शन के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद आए बटलर ने कप्तान शुभमन गिल के साथ मिलकर कमाल की साझेदारी की।
100वीं फिफ्टी लगाई
इस दौरान बटलर ने 29 गेंदों पर 9 चौकों की मदद से फिफ्टी लगाई। यह टी20 क्रिकेट में बटलर की 100वीं फिफ्टी है। इसके अलावा टी20 में उन्होंने 8 शतक भी लगाए हैं। वह टी20 में 100 फिफ्टी लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। डेविड वॉर्नर ने टी20 में 116 और विराट कोहली ने 106 फिफ्टी ठोकी हैं।
Views: 0


