पश्चिम एशिया में जारी तनाव में अब चीन की दिलचस्पी बढ़ती नजर आ रही है। खबर है कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने 4 सूत्रीय एक प्रस्ताव रखा है। खास बात है कि यह प्रस्ताव अबू धाबी के क्राउन प्रिंस जायेद अल नहयान के साथ हुई हालिया बैठक के दौरान रखा है। यह प्रस्ताव ऐसे समय पर आया है, जब चीन ने एक दिन पहले ही स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर नाकेबंदी को लेकर अमेरिका को चेतावनी दी थी।
Views: 0


