• Home  
  • महाकाल से कूनो तक का रेल सफर होगा आसान; नागदा-मथुरा रेल लाइन से MP पर्यटन को मिलेगी रफ्तार : CM मोहन
- Breaking News - Entertainment - Health - Travel

महाकाल से कूनो तक का रेल सफर होगा आसान; नागदा-मथुरा रेल लाइन से MP पर्यटन को मिलेगी रफ्तार : CM मोहन

मध्यप्रदेश के पर्यटन और रेल कनेक्टिविटी को नई रफ्तार मिलने जा रही है. नागदा-मथुरा तीसरी और चौथी रेल लाइन परियोजना को केंद्रीय कैबिनेट की आर्थिक कार्य समिति से मंजूरी मिलने के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है. […]

मध्यप्रदेश के पर्यटन और रेल कनेक्टिविटी को नई रफ्तार मिलने जा रही है. नागदा-मथुरा तीसरी और चौथी रेल लाइन परियोजना को केंद्रीय कैबिनेट की आर्थिक कार्य समिति से मंजूरी मिलने के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है. सीएम मोहन ने कहा- इस अहम परियोजना से उज्जैन में बाबा महाकालेश्वर, कूनो राष्ट्रीय उद्यान सहित कई प्रमुख पर्यटन स्थलों तक रेल संपर्क और सशक्त होगा. इससे न सिर्फ पर्यटन बल्कि लॉजिस्टिक्स और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी.

नागदा-मथुरा रेल परियोजना को केंद्र की मंजूरी

केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक कार्य समिति ने 5 मई 2026 को ‘पीएम गति शक्ति’ कार्यक्रम के तहत नागदा–मथुरा तीसरी और चौथी रेल लाइन परियोजना को स्वीकृति प्रदान की है. यह निर्णय रेल नेटवर्क की क्षमता बढ़ाने और देश के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है.

Views: 0

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे बारे में

हमारे समाचार पोर्टल में आपका स्वागत है, जो समय पर, सटीक और निष्पक्ष जानकारी का आपका विश्वसनीय स्रोत है। हम आपको राजनीति, व्यापार, प्रौद्योगिकी, मनोरंजन और अन्य क्षेत्रों से जुड़ी दुनिया भर की नवीनतम खबरें प्रदान करते हैं। हमारा उद्देश्य आपको विश्वसनीय पत्रकारिता और महत्वपूर्ण खबरों से अवगत कराना है।

Email Us: Info@topperclubiasacaemy.in

Contact:  +91 86049 87816

हमारे न्यूज़लेटर के लिए साइन

हमारे नवीनतम लेख तुरंत प्राप्त करने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

© 2026 BCNC News. All Rights Reserved. | Powered by Pushpa Technosoft